Bilaspur News : नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने फिर मवेशियों को रौंदा, 18 गायों की मौत…

मोपका गौठान में गायों की मौत

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड को कुचल दिया, जिससे 18 गायों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 5 मवेशी घायल हो गए। यह हादसा चकरभाठा थाना क्षेत्र के कड़ार-सारधा चौक के पास हुआ।

बता दें, कि 28 जुलाई को अगले दिन सुबह गौ सेवकों को घटना की जानकारी मिली। इस दर्दनाक घटना के बाद गौ सेवकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया और मृत मवेशियों का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद उन्होंने चकरभाठा थाने में FIR दर्ज कराई।

 

गायों के झूंड के ऊपर चढ़ाई गाड़ी (18 Cow Death)

जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी-रायपुर नेशनल हाईवे पर कड़ार-सारधा चौक के पास 27 जुलाई की रात हमेशा की तरह सड़क पर गाय, बैल और बछड़ों का झुंड बैठा हुआ था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने गायों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग निकला।

 

13 दिन में दूसरी बड़ी घटना  (National Highway Bilaspur Cow Death)

इससे पहले 14 जुलाई को रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने 14 गायों को कुचल दिया था। इस घटना के बाद 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर पूछा था– “सड़क पर बैठे मवेशियों को कब हटाओगे?” अब फिर उसी तरह की घटना ने हाईकोर्ट की सख्ती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *