CG News: रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार, सभी की बिगड़ी तबीयत

CG News: उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के माटोली गांव स्थित प्राथमिक शाला में रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, बच्चों ने स्कूल के दौरान रतनजोत के बीज खा लिए थे। इसके बाद वे घर लौट गए। घर पहुंचने के कुछ समय बाद एक-एक कर सभी बच्चों को उल्टी होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

घर पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, स्कूल से लौटने के बाद बच्चों को अचानक उल्टी शुरू हो गई। लगातार तबीयत खराब होने पर सभी सात बच्चों को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *