CG ED Raid: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर, भिलाई और धमतरी में एक साथ छापेमारी की। सुबह करीब 6 बजे ईडी की अलग-अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई, जिससे संबंधित इलाकों में हलचल बढ़ गई।
दस्तावेजों और रिकॉर्ड की हो रही जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजातों की जांच कर रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और किन कारोबारियों या संस्थानों को जांच के दायरे में लिया गया है।
जांच एजेंसी की ओर से अब तक किसी बड़ी बरामदगी, नकदी या महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ED ने भी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। फिलहाल रायपुर, भिलाई और धमतरी में ईडी की कार्रवाई जारी है।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले 30 अक्टूबर 2026 को भी ED और EOW ने छत्तीसगढ़ के कई ठिकानों पर संयुक्त कार्रवाई की थी। उस दौरान रायपुर के बैरन बाजार स्थित अनवर ढेबर के निवास सहित कई स्थानों पर छापेमारी की गई थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड और कोयला कारोबार से जुड़े मामलों में भी जांच की गई थी।

