Durg Murder: बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटा, सोते समय किया कई वार

Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात उस समय हुई, जब छोटा भाई घर में सो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बघेरा का है।

च्वाइस सेंटर के पैसों को लेकर था विवाद

मृतक की पहचान कैलाश देवांगन (26) और आरोपी की पहचान उसके बड़े भाई देवेंद्र देवांगन के रूप में हुई है। दोनों भाई अलग-अलग च्वाइस सेंटर संचालित करते थे। परिवार के अनुसार एक पुरानी दुकान में ज्यादा ग्राहक आते थे, जबकि दूसरी दुकान में काम कम था। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से पैसों के हिसाब को लेकर विवाद चल रहा था।

Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात उस समय हुई, जब छोटा भाई घर में सो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बघेरा का है।
आरोपी बड़े भाई

सोते समय किया कुल्हाड़ी से वार

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दोनों भाइयों के बीच पैसों के हिसाब को लेकर कहासुनी हुई थी। बुधवार सुबह करीब 5 बजे जब कैलाश घर में सो रहा था, तभी देवेंद्र ने उस पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। हमले में कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में माता-पिता भी मौजूद थे। शोर सुनकर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात उस समय हुई, जब छोटा भाई घर में सो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बघेरा का है।
छोटे भाई

आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी देवेंद्र देवांगन को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Durg News: GF के घर BF की लाश, शराब पार्टी के बाद छत पर इस हालत में मिला युवक

जुटी जांच में पुलिस

पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी तैयार किए गए हैं। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *