Durg News: GF के घर BF की लाश, शराब पार्टी के बाद छत पर इस हालत में मिला युवक

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक की अपनी परिचित युवती के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। कुछ देर बाद युवक घर की छत पर बेसुध हालत में मिला। युवती ने उसे होश में लाने की कोशिश की और सीपीआर भी दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

रात में किए थे शराब पार्टी

जानकारी के अनुसार सिद्धांत दान (28) सोमवार रात अपनी परिचित अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर में अंजलीना के अलावा उसकी सहेली निमिषा, उसका परिचित गौरव और ग्रेसी भी मौजूद थे। सभी ने साथ बैठकर शराब पी थी।

छत पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला युवक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर सिद्धांत और अंजलीना के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद सिद्धांत घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद अंजलीना जब उसे देखने पहुंची तो वह बेसुध अवस्था में पड़ा मिला।

CPR देने के बाद अस्पताल ले गए

अंजलीना ने युवक को होश में लाने की कोशिश की और सीपीआर भी दिया, लेकिन उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घटना के समय घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *