CG Patwari Strike: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 41 को नोटिस, 8 निलंबित, 8 पर ब्रेक-इन-सर्विस

CG Patwari Strike: एमसीबी जिले में पटवारियों की हड़ताल पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जिले में हड़ताल पर गए 41 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं 8 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 8 अन्य के खिलाफ ब्रेक-इन-सर्विस की कार्रवाई की गई है।

CG Patwari Strike: एमसीबी जिले में पटवारियों की हड़ताल पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जिले में हड़ताल पर गए 41 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं 8 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 8 अन्य के खिलाफ ब्रेक-इन-सर्विस की कार्रवाई की गई है।

प्रशासन के अनुसार जिले में पटवारियों के कुल 88 स्वीकृत पद हैं। इनमें 52 पदों पर पदस्थापना है, जबकि 36 पद पहले से रिक्त हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पटवारियों के हड़ताल पर जाने से राजस्व कार्य प्रभावित होने की स्थिति बनी है।

मनेंद्रगढ़ तहसील में 19 स्वीकृत पदों में से 17 पद भरे हुए हैं और 2 पद रिक्त हैं। यहां 13 पटवारी हड़ताल पर गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनमें 2 पटवारी निलंबित किए गए, 4 पटवारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए और 8 के खिलाफ ब्रेक-इन-सर्विस की कार्रवाई दर्ज की गई।

खड़गवां तहसील में 15 स्वीकृत पदों में 8 पद भरे हुए हैं और 7 पद रिक्त हैं। यहां 6 पटवारी हड़ताल पर रहे। सभी को नोटिस जारी किया गया, जबकि 1 पटवारी निलंबित किया गया और 2 पटवारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए।

चिरमिरी तहसील में 6 स्वीकृत पदों में 4 पद भरे हुए हैं और 2 रिक्त हैं। यहां 4 पटवारी हड़ताल पर गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 1 पटवारी को निलंबित किया गया।

केल्हारी तहसील में 13 स्वीकृत पदों में 7 पद भरे हुए हैं और 6 रिक्त हैं। यहां 6 पटवारी हड़ताल पर रहे। सभी को नोटिस जारी किया गया। इनमें 1 पटवारी निलंबित हुआ, जबकि 1 पटवारी हड़ताल में शामिल नहीं हुआ।

भरतपुर तहसील में 22 स्वीकृत पदों में 12 पद भरे हुए हैं और 10 पद रिक्त हैं। यहां 8 पटवारी हड़ताल पर गए। सभी को नोटिस जारी किया गया। इनमें 2 पटवारी निलंबित किए गए, जबकि 4 पटवारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए।

कोटाडोल तहसील में 13 स्वीकृत पदों में केवल 4 पद भरे हुए हैं और 9 पद रिक्त हैं। यहां 4 पटवारी हड़ताल पर रहे। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 1 पटवारी को निलंबित किया गया।

जिले की कार्रवाई का पूरा आंकड़ा

जिला प्रशासन के मुताबिक हड़ताल में शामिल सभी 41 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक 8 पटवारियों को निलंबित किया गया है और 8 के खिलाफ ब्रेक-इन-सर्विस की कार्रवाई दर्ज की गई है। वहीं 11 पटवारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए। प्रशासन के अनुसार अब तक किसी भी पटवारी ने नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *