CG PHE Transfer: छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले; देखें लिस्ट-

CG PHE Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग की कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 43 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में 26 नवंबर 2026 को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

विभिन्न पदों पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रदेश के अलग-अलग कार्यालयों में पदस्थापना दी गई है। शासन के आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों पर आदेश लागू नहीं

शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की वर्तमान में जनगणना कार्य अथवा उससे संबंधित ड्यूटी में तैनाती है, उन पर यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगा। ऐसे कर्मचारी जनगणना कार्य पूरा होने के बाद शासन के निर्देशानुसार नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

देखें लिस्ट-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *