CG Crime News: बहू की हत्या कर ससुर ने शव को घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर हो जायेंगे आप

CG Sarguja Crime News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा स्थित अमलीटीकरा मोहल्ले में एक ससुर ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए अपनी ही बहू की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने वारदात को छुपाने के लिए मृतका का शव घर से करीब 50 मीटर दूर जमीन में दफना दिया।

 

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सरस्वती बाई के रूप में हुई है। आरोपी ससुर परमेश्वर ने हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों को संदेह होने पर मामला सामने आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गलत नीयत बनी वजह?

गांववालों और मृतका के पति का कहना है कि आरोपी ससुर अपनी बहू पर गलत नजर रखता था और कई बार छेड़छाड़ कर चुका था। बहू सरस्वती इसका विरोध करती थी, जिससे ससुर नाराज रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से ससुर ने यह जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

हालांकि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह घर पहुंचा और बहू से खाना मांगा। बहू के मना करने पर वह गुस्से में आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वह डर गया और शव को छिपाने के इरादे से घर से थोड़ी दूर जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

 

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें यौन उत्पीड़न की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *