Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियां तेज, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल मंत्री पद की रेस में

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार

Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 10 अगस्त को कैबिनेट विस्तार की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लगातार दिल्ली दौरे, बड़े नेताओं से मुलाकात, सांसदों के साथ डिनर और राज्यपाल से हुई लंबी चर्चा के बाद अटकलों को और बल मिला है।

राजेश अग्रवाल का नाम चर्चा में (Rajesh Agrawal)

सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों में कुछ चौंकाने वाले नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम राजेश अग्रवाल का है, जिन्होंने अंबिकापुर से पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को हराया था।

Rajesh Agrawal

पहली बार विधायक बने राजेश अग्रवाल पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने उन्हें सिंहदेव को हराने का मिशन सौंपा था, जिसमें वे सफल रहे। उनके मंत्री बनने के पीछे भाजपा की एक बड़ी और रणनीतिक योजना मानी जा रही है, जो अभी गोपनीय है।

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी रेस में (Guru Khushwant Saheb)

Guru Khushwant Saheb

 

आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी सुर्खियों में है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया को बड़े अंतर से हराया था। इनके अलावा बसना से विधायक संपत अग्रवाल और भिलाई से गजेंद्र यादव का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में है।

रक्षाबंधन के बाद हो सकता है विस्तार

माना जा रहा है कि रक्षाबंधन के ठीक अगले दिन, यानी 10 अगस्त, को नए मंत्रियों की शपथ हो सकती है। हालांकि किसी बड़े नेता ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले भी कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लग चुकी हैं, लेकिन हर बार मामला टलता रहा है। अब देखना होगा कि इस बार चर्चाएं हकीकत में बदलती हैं या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *