Raipur News: राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव (Ganeshotsav 2025) के दौरान सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने नया फैसला लिया है। इस बार जोन 5 और जोन 7 क्षेत्र में सड़क किनारे गणेश मूर्तियों (Ganesh Murti Raipur) की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जो विक्रेता नियम का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर नगर निगम ने लाखेनगर मैदान को अधिकृत विक्रय स्थल घोषित किया है, जहां मूर्तिकार अपनी गणेश प्रतिमाओं को बेच सकेंगे।

महापौर के निर्देश पर हुई बैठक (Mayor Meenal Choubey)
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर एमआईसी मेंबर दीपक जायसवाल ने जोन कमिश्नर खीरसागर नायक और राकेश शर्मा सहित अधिकारियों के साथ मूर्तिकारों की बैठक आयोजित की। बैठक में मूर्तिकार संघ के अध्यक्ष शुद्ध प्रजापति, पदाधिकारी रवि प्रजापति, कुती प्रजापति और अरूण प्रजापति मौजूद रहे।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर
बैठक में बताया गया कि सड़क किनारे गणेश मूर्तियों (Ganesh Murti Raipur) की बिक्री से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसलिए सभी जोनों में एक निर्धारित स्थल तय कर, वहां व्यवस्थित तरीके से प्रतिमाओं की बिक्री कराने का प्रयास किया जा रहा है।

लाखेनगर मैदान में दुकान लगाएंगे मूर्तिकार (Lakhenagar Maidan Raipur)
जोन 5 और जोन 7 क्षेत्र के कुम्हार समाज और मूर्तिकारों की सहमति से ईदगाह भाठा, लाखेनगर मैदान को इस वर्ष गणेशोत्सव से पहले प्रतिमा बिक्री के लिए तय किया गया है।
