CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण होना है, जिसके लिए गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाना है.
विकास कार्य के चलते रेलवे ने छत्तीसगढ़ में 11 और 12 जनवरी 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। जिसके कारण रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी के बीच चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

ये गाड़ियां रहेंगी रद्द (CG Train Cancelled List January 2026)
11 जनवरी
गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर

12 जनवरी (Bilaspur Train Cancel)
गाड़ी संख्या 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर
गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां (Raigarh Bilaspur Train Cancelled)
झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68862): 11 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली यह ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी. यह बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी. गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861): 11 जनवरी को यह गाड़ी गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी.
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द
दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) 14 जनवरी तक रद्द रहेगी। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे के मुताबिक यह फैसला दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लिया गया है।
