कोंडागांव: पेड़ पर लटकती मिली ट्रैफिक पुलिस के जवान की लाश 

KONDAGAON NEWS: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है.जहाँ एक ट्रैफिक पुलिस के जवान की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली.जिसके बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया.मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.फ़िलहाल उसे आत्महत्या का कारण माना जा रहा है.

जानकारी के अनुसार जिले के डीएनके कालोनी स्थित सरकारी आवास के बाहर आम पेड़ पर ट्रैफिक पुलिस के जवान की लाश लटकी हुई दिखाई दी.आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने शव नीचे उतारा.

आस पास के लोगों का कहना है कि बुधवार को जवान अपने पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे. जिसके बाद परिवार वालों को छोड़ कर आधी रात को अपने शासकीय आवास में आए थे.सुबह उनकी लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली. जिसकी सूचना आस पास के लोगों ने पुलिस को दी.पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है. इस घटना के बाद सभी पुलिस विभाग में  शोक की लहर है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *