CG BREAKING: 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा में फेल होने से था निराश, घर में अकेले था छात्र

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तिफरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र परीक्षा में असफल होने के बाद से मानसिक रूप से परेशान था। घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी फैल गई है।

 

परीक्षा में फेल होने से था निराश

मृतक छात्र की पहचान रूद्र यादव (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा 10वीं का छात्र था। वार्षिक परीक्षा में फेल होने के बाद उसकी सप्लीमेंट्री आई थी, जिससे वह अंदर ही अंदर टूट गया था। परिवार के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगा था और लोगों से बातचीत भी कम कर दी थी।

घर में अकेला था रूद्र

बुधवार को रूद्र के माता-पिता रोजी-मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। उस समय घर पर सिर्फ उसकी छोटी बहन मौजूद थी। इसी दौरान रूद्र ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब तक परिवार को पता चलता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *