रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक 12वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए आखिरी मौका है। विश्वविद्यालय ने रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 रात 11:30 बजे निर्धारित की है।
द्वितीय चरण की काउंसलिंग के बाद प्रवेश प्रक्रिया (BSC कृषि प्रवेश 2025 )
दूसरे चरण की स्पॉट काउंसलिंग 23 जुलाई तक आयोजित की गई थी, जिसमें दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कर सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। अब शेष रिक्त सीटों (667 सीट) के लिए 12वीं परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
![]()
प्राइवेट कॉलेज की प्रबंधन सीटों के लिए भी मौका (IGKV Admission 2025)
निजी महाविद्यालयों में प्रबंधन सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में उपलब्ध कुल 2015 सीटों में अब तक 1348 सीटों पर प्रवेश दिया जा चुका है और 667 सीटें रिक्त हैं। नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है।
25 जुलाई को कन्वर्जन काउंसलिंग
कन्वर्जन काउंसलिंग 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस दिन कृषि महाविद्यालय रायपुर में उपस्थित होकर प्रोविजनल सीट आबंटन, दस्तावेज सत्यापन और फीस भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
आवेदन और दिशा-निर्देश के लिए वेबसाइट
बारहवीं के परीक्षा परिणामों के आधार पर रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 26 जुलाई को रात्रि 11ः30 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। असफल फीस ट्रांजेक्शन वाले अभ्यर्थी 27 जुलाई को फिर से फीस जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन दस्तावेजों का सत्यापन कृषि महाविद्यालय रायपुर में 28 एवं 29 जुलाई को किया जाएगा। 30 जुलाई 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची अपलोड की जाएगी। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक अभ्यर्थियों को सीट आबंटन व फीस जमा करने कृषि महाविद्यालय रायपुर में उपस्थित होना होगा। काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
