Rajnandgaon News: ढाई महीने से लापता युवक की मिली लाश, कार सहित शिवनाथ नदी में सड़ी-गली हालत में बरामद

Rajnandgaon News

Rajnandgaon News: राजनांदगांव के भर्रेगांव निवासी 30 वर्षीय लीलाधर कुंभकार पिता लेखराम का शव ढाई माह बाद खुटेरी गांव स्थित शिवनाथ नदी से कार सहित सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया है। लीलाधर 24 अगस्त को अपनी पत्नी को तीज पर ससुराल छोड़ने गया था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा थाना में दर्ज कराई थी।

रविवार को खुटेरी गांव का एक युवक शिवनाथ नदी में नहा रहा था, तभी उसे पानी में एक शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी गांव के सरपंच व ग्रामीणों के माध्यम से सोमनी पुलिस को दी गई। सूचना पर सोमनी टीआई अरुण नामदेव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से कार सहित शव को बाहर निकलवाया।

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

पुलिस जांच में पाया गया कि कार का आगे का हिस्सा और एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। आशंका है कि तेज रफ्तार में कार पुल के पिलर से टकराई और गाड़ी नदी में जा गिरी। उस समय पानी का बहाव अधिक होने से हादसे का पता नहीं चल सका। अब पानी कम होने पर शव पानी की सतह पर दिखाई दिया। परिजनों ने शव की पहचान लीलाधर के रूप में की।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *