Bilaspur News: बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदइया के सरपंच पति का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सरपंच पति (Sarpanch Husband Bribery) एक ग्रामीण से राशन कार्ड बनवाने के नाम पर 1000 रुपये की मांग करते हुए साफ-साफ नजर आ रहे हैं।
राशन कार्ड बनाने के लिए 1000 रुपये की रिश्वत (Ration Card Rishwat)
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में लुंगी पहने शख्स ग्राम पंचायत गोंदइया के सरपंच पति सतानंद (Sarpanch Husband Satanand Bribery) बताए जा रहे हैं। वह गांव के ही शरद साहू से राशन कार्ड बनवाने के लिए 1,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

वायरल वीडियो में सरपंच पति खुलेआम कहते नजर आ रहे हैं- “पैसे खर्च करके चुनाव जीता हूं, अब फ्री में साइन नहीं करूंगा। तुम्हें कलेक्टर या कमिश्नर किसी से भी शिकायत करनी है तो कर सकते हो।” (Sarpanch Pati Viral Video Bilaspur)
ग्रामीणों में आक्रोश
वायरल वीडियो (Sarpanch Pati Viral Video Bilaspur) सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। कई ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करने की बात कही है।
