Sakti Murder: जमीन विवाद में शिक्षक की बेरहमी से हत्या, शव को जलाने की कोशिश

Sakti Murder

Sakti Murder: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जर्वे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद के चलते एक शिक्षक की निर्मम हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि जर्वे गांव के एक खेत में एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज (35 वर्ष) के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का गांव के ही टिमन लाल मनहर के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। घटना के दिन शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच आरोपी ने दिव्यांग देवानंद भारद्वाज पर कुल्हाड़ी से गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को विवादित खेत में ले जाकर जलाने की कोशिश की, ताकि सबूत मिटाया जा सके। हालांकि, ग्रामीणों ने घटना देख ली, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत धारा 103 और 238 BNS में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *