Tomar Brothers Case Raipur: सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर को रायपुर सेशन कोर्ट (Court Action Tomar Brothers) ने बड़ा झटका दिया है। अदालत ने दोनों भाइयों की कुल 4 प्रॉपर्टी की कुर्की का आदेश जारी करते हुए रायपुर कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है। इनमें से 3 प्रॉपर्टी वीरेंद्र तोमर और 1 प्रॉपर्टी रोहित तोमर की बताई जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=dzh8dWOnWAw
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की आज अदालत में पेश होने की अंतिम तारीख है। अगर वे अदालत में पेश नहीं होते हैं, तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीएसपी राजेश देवांगन ने पुष्टि की है।

हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर दर्ज गंभीर मामले (Historysheeter Tomar Brothers)
तोमर बंधुओं के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कर्जा एक्ट, ब्लैकमेलिंग और संगठित अपराध से जुड़े तीन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार हैं और पुलिस लगातार छापेमारी के बावजूद अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की सूचना देने वाले को ₹5,000 नकद इनाम देने की घोषणा भी की है।
सूदखोरी से अकूत संपत्ति (Tomar Brothers Case Raipur)
वीरेंद्र तोमर ने 2008 में रायपुर के समता कॉलोनी में अंडे का ठेला लगाकर शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उसने सूदखोरी को धंधा बना लिया और 10 से 15% ब्याज पर पैसे देने लगा। पैसे नहीं चुकाने पर मारपीट, अपहरण और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध करता था।
कुछ ही सालों में उसने भाठागांव में करोड़ों की हवेली खड़ी कर ली। बीएमडब्ल्यू, थार, ब्रेजा जैसी लग्जरी गाड़ियां, नकदी, सोना-चांदी और अवैध हथियार उसके पास से बरामद हुए।
तोमर बंधुओं के ठिकाने से बरामद सामान
नकद राशि – ₹35,10,300
सोने के आभूषण – 734 ग्राम
चांदी के आभूषण – 125 ग्राम
लग्जरी वाहन – बीएमडब्ल्यू, थार, ब्रेजा
इलेक्ट्रॉनिक सामान – लैपटॉप, iPad, CPU, DVR, नोट गिनने की मशीन
दस्तावेज – जमीन की रजिस्ट्री, ई-स्टांप, लेन-देन का रजिस्टर
अवैध हथियार – एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल, 5 तलवारें, कारतूस
कई आपराधिक मामले दर्ज (Tomar Brothers Case Raipur)
रोहित तोमर पर केस (Rohit Tomar Case)
2015: अप्राकृतिक कृत्य का मामला (पुरानी बस्ती थाना)
2016: मारपीट (पुरानी बस्ती थाना)
2017: मारपीट और जान से मारने की धमकी (भाठागांव)
2018: ब्लैकमेलिंग (पुरानी बस्ती थाना)
2019: सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग (कोतवाली, कबीर नगर)
वीआईपी रोड होटल पार्टी में जानलेवा हमला
वीरेंद्र तोमर पर केस (Virendra Tomar Case)
2006: कारोबारी पर चाकू से हमला (आजाद चौक थाना)
2010: पैसों के लिए मारपीट (गुढ़ियारी थाना)
2013: हत्या का मामला
2016: मारपीट (पुरानी बस्ती थाना)
2017: मारपीट और जान से मारने की धमकी (भाठागांव)
2019: धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और कूटरचना के मामले
