CG Bijapur News: बीजापुर में नक्सलियों द्वारा अपहरण किए गए 12 ग्रामीणों को सकुशल रिहाई, तीन की नृशंस हत्या से क्षेत्र में दहशत

CG Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। नक्सलियों द्वारा अपहरण किए गए 12 ग्रामीणों को सकुशल रिहा कर दिया गया है। सभी अब अपने-अपने घर लौट चुके हैं, जिससे उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, इससे पहले नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर इलाके में आतंक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया था।

कैसे हुआ पूरा घटना

 

मंगलवार को नक्सलियों ने बीजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेद्दाकोरमा में तीन ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान जग्गू मोडियाम, अनिल मंडावी और सोमा मोडियाम के रूप में हुई है। हत्या के बाद नक्सलियों ने गांव से 12 अन्य ग्रामीणों का अपहरण कर लिया और उन्हें जंगल की ओर ले गए।

 

सूत्रों के अनुसार, अपहरण के दौरान करीब 7 ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की गई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि कुछ ही घंटों के भीतर नक्सलियों ने सभी बंधकों को रिहा कर दिया। सभी ग्रामीण सकुशल अपने घरों को लौट चुके हैं।

 

इलाके में बढ़ी सुरक्षा, पुलिस अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ था और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हत्या और अपहरण की घटना के बाद प्रशासन ने अतिसंवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी है।

 

ग्रामीणों में दहशत, सरकार से सुरक्षा की मांग

 

हालांकि ग्रामीणों की सकुशल वापसी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन हत्या की वारदात से क्षेत्र में भय का माहौल कायम है। स्थानीय लोग लगातार सरकार और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *