CG Breaking: कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 41 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त, जानिए कहां, किसे मिली जिम्मेदारी?

CG Breaking

CG Breaking: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए 41 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद जारी किया गया। बदलाव में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा सहित सभी संभागों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

रायपुर में नई टीम को जिम्मेदारी

रायपुर शहर जिला कांग्रेस का नेतृत्व अब श्रीकुमार शंकर मेनन संभालेंगे, जो लंबे समय से शहर की राजनीति और जनसमस्याओं पर सक्रिय रहे हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी राजेंद्र (पप्पू) बंजारे को दी गई है, जो किसानों और मजदूरों के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं।

सुकमा में हरीश लखमा नियुक्त

बस्तर संभाग में कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा को सुकमा जिले का नया अध्यक्ष बनाया है। संगठन इसे स्थानीय समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहा है।

दुर्ग में भी नए चेहरे

दुर्ग शहर में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ग्रामीण जिला कांग्रेस में राकेश ठाकुर एक बार फिर अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। दोनों नेताओं को क्षेत्र में संगठन सशक्त करने के लिए प्रभावी चेहरा माना जाता है।

41 जिलों में नए अध्यक्ष

कांग्रेस का मानना है कि यह व्यापक फेरबदल आने वाले राजनीतिक दौर में संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक प्रभावी चुनाव प्रबंधन की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 41 नए जिलाध्यक्षों की सूची –

1.बालोद – चंद्रेश कुमार हिरवानी
2.बलौदाबाजार – सुमित्रा घृतलहरे
3.बलरामपुर – एडवोकेट हरिहर प्रसाद यादव
4.बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला
5.बेमेतरा – आशीष छाबड़ा
6.भिलाई शहर – मुकेश चंद्राकर
7.बीजापुर – लालू राठौर
8.बिलाईगढ़–सारंगढ़ – तारा चंद देवांगन
9.बिलासपुर शहर – सिद्धांशु मिश्रा
10.बिलासपुर ग्रामीण – महेंद्र गंगोत्री
11.दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मानी
12.धमतरी – तारिणी चंद्राकर
13.दुर्ग शहर – धीरज बाकलीवाल
14.दुर्ग ग्रामीण – राकेश ठाकुर
15.गरियाबंद – सुखचंद बेसरा
16.गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – गजमती भानु
17.जगदलपुर शहर – सुशील कुमार मौर्य
18.जांजगीर–चांपा – राजेश अग्रवाल
19.जशपुर – यू. डी. मिन्ज
20.कांकेर – बसंत यादव
21.कवर्धा – नवीन जायसवाल
22.खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – कोमल दास साहू
23.कोंडागांव – रवि घोष
24.कोरबा शहर – मुकेश कुमार राठौर
25.कोरबा ग्रामीण – मनोज चौहान
26.कोरिया – प्रदीप कुमार गुप्ता
27.महासमुंद – द्वारिकाधीश यादव
28.मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर – अशोक श्रीवास्तव
29.मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी – सुरजीत सिंह ठाकुर
30.मुंगेली – घनश्याम प्रसाद वर्मा
31.नारायणपुर – राजेश कुमार दीवान
32.रायगढ़ शहर – शक्खा यादव
33.रायगढ़ ग्रामीण – नगेंद्र नेगी
34.रायपुर शहर – श्रीकुमार शंकर मेनन
35.रायपुर ग्रामीण – राजेंद्र (पप्पू) बंजारे
36.राजनांदगांव शहर – जितेंद्र उदय मुदलियार
37.राजनांदगांव ग्रामीण – विपिन यादव
38.सक्ती – रश्मि गाभेल
39.सुकमा – हरीश लखमा
40.सूरजपुर – शशि सिंह कोरम
41.सरगुजा – बालकृष्ण पाठक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *