Kawardha News: कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लेकर इलाज के लिए भटक रहा पति, वीडियो वायरल

ठीहा छत्तीसगढ़ खबर का असर : कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लेकर इलाज के लिए भटक रहा था पति, अब रायपुर में इलाज शुरू

Kawardha News: कवर्धा जिले के रेंगाखार क्षेत्र के नगवाही गांव से हृदय विदारक सामने आया है। यहां एक गरीब किसान अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पत्नी को लकड़ी की पटिया पर लिटाकर बाइक से गांव-गांव और अस्पतालों के चक्कर लगा रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला को कैंसर है और बीमारी बढ़ते जाने के बाद परिवार ने कई अस्पतालों में उपचार कराने की कोशिश की। लेकिन गरीबी के चलते इलाज जारी रखना उनके लिए संभव नहीं रहा। पैसे खत्म हो जाने के बाद भी पति ने उम्मीद नहीं छोड़ी और अपनी पत्नी को बाइक में पटिया बांधकर उसी पर लिटाकर इलाज की तलाश में लगातार भटक रहा है।

Kawardha News:

ग्रामीणों के अनुसार, यह दंपत्ति पिछले कई दिनों से सरकारी सहायता और दवाइयों की मांग करते हुए गांवों और अस्पतालों के चक्कर लगा रहा है। इस घटना को देखकर गांव के लोग भावुक हो गए हैं और उन्होंने प्रशासन से तत्काल आर्थिक और स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

गृहमंत्री विजय शर्मा से मिली थी सहायता

बताया जा रहा है कि पीड़ित दंपत्ति ने कुछ दिन पहले गृह मंत्री विजय शर्मा से मदद मांगी थी, जिसके बाद उन्हें 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी और महिला का सरकारी अस्पताल में इलाज भी कराया गया था। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल ने आगे इलाज करने में असमर्थता जताते हुए मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद पति अपनी पत्नी को बेहतर इलाज दिलाने की उम्मीद में फिर से अस्पतालों और गांवों में भटक रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *