Bilaspur Blackmailing: AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल, गुरुद्वारे के रागी ने 20 लाख वसूले, अब 20 करोड़ की मांग

Bilaspur Blackmailing

Bilaspur Blackmailing: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुद्वारे के एक रागी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से महिला और उसकी बेटी की अश्लील तस्वीरें बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और करीब 20 लाख रुपए वसूल लिए। अब आरोपी 20 करोड़ रुपए की मांग कर रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। (बिलासपुर गुरुद्वारा रागी AI अश्लील फोटो ब्लैकमेलिंग)

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनिंदर सिंह धन गुरुनानक दरबार में कीर्तन सिखाने का काम करता था। इसी दौरान उसने एक कारोबारी की पत्नी और उसकी 18 वर्षीय बेटी से पहचान बढ़ाई और शबद-कीर्तन सिखाने के बहाने नजदीकियां बना लीं। (बिलासपुर रागी AI अश्लील फोटो मामला)

आरोप है कि बाद में उसने AI तकनीक का इस्तेमाल कर दोनों की अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। डर के चलते परिवार ने किस्तों में करीब 20 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। (Bilaspur AI obscene photo)

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले उधार के नाम पर भी परिवार से पैसे लिए थे। जब पैसे देने से मना किया गया, तो उसने महिला को बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट भी डाले। (Bilaspur Gurudwara Raggi blackmail)

पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी कई बार हथियार लेकर उनके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। रायपुर के तेलीबांधा स्थित घर में भी आरोपी तलवार लेकर पहुंचा, जहां उसने पैसे नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

लगातार धमकियों से परेशान होकर परिवार ने घर छोड़ दिया और अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज मामले को बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में ट्रांसफर किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने आरोपी को सेवा से हटा दिया है।

Bilaspur Blackmailing

अमृतसर से धमकी दे रहा आरोपी

वहीं, शिकायत के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने मनिंदर सिंह को गुरुद्वारे से निकाल दिया है। जिसके बाद वह अमृतसर भाग गया। आरोप है कि, अब अमृतसर से लगातार कॉल कर परिवार को धमकी दे रहा है। फिलहाल, पुलिस की टीम मनिंदर सिंह की तलाश कर रही है।

आरोपी की तलाश जारी

सिविल लाइन TI एसआर साहू ने बताया कि मनिंदर सिंह अमृतसर का रहने वाला है। यहां कीर्तन भजन करने आता था। उस दौरान कुछ फोटो ग्राफी हुई थी, जिसे वह AI से गलत ढंग से बनाकर ब्लैकमेल करने लगा था। आरोपी के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *