Raipur Breking: अभनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर मार्ग पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटनास्थल पर एक के बाद एक पाँच वाहन आपस में टकरा गए। हादसा उस समय हुआ जब दो सवारी बसें एक-दूसरे से आगे निकलने की रेस कर रही थीं। इसी दौरान आगे चल रही बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे की बस उससे जा भिड़ी। (Abhanpur Raipur road accident)
बसों की टक्कर के बाद पीछे से आ रहे हाईवा और दो कारें भी बसों से टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी वाहनों के आगे और पीछे के हिस्सों को नुकसान पहुँचा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। (अभनपुर रायपुर रोड बस हाईवा कार टक्कर)

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर अभनपुर पुलिस मौके पर पहुँची और वाहनों को किनारे लगवाकर जाम को धीरे-धीरे खुलवाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। (Abhanpur Raipur road bus truck car accident)
