Gariyaband Rajim suicide case : भाई को दिल दे बैठी बहन; प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, शादी के खिलाफ थे परिजन

Gariyaband Rajim suicide case : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। युवक के गले में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे इस दर्दनाक घटना की वजह सामने आई है।

बरगद के पेड़ से लटकते मिले शव
मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने बरगद के पेड़ पर एक युवक और युवती के शव लटकते देखे। इस दृश्य को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान टोकेश्वरी साहू (खुटेरी गांव) और टिकेश्वर साहू (कुम्ही गांव) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरे भाई-बहन थे, जिससे उनके प्रेम संबंध को परिजनों की मंजूरी नहीं मिली।

शादी के खिलाफ थे परिजन
स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार के विरोध के कारण दोनों काफी परेशान थे। टोकेश्वरी अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, लेकिन दो दिन तक वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो बुधवार दोपहर गांववालों को पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

गांव में पसरा सन्नाटा
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मृतकों के परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *