Aaj ka rashifal 6 March 2025 : इन चार राशियों को मिलेगा करियर में सफलता, पढ़े सभी 12 राशियों का हाल

Today Horoscope 6 March 2025 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर राशिफल तैयार किया जाता है, जो हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। 6 मार्च 2025, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास संदेश लेकर आया है। आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और कौन-सी राशि को क्या उपाय करने चाहिए।

 

ग्रहों की स्थिति:

 

गजकेसरी योग: गुरु और चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित हैं, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। यह योग शुभ फलदायी माना जाता है।

 

मंगल: मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं।

 

केतु: कन्या राशि में स्थित हैं।

 

सूर्य और शनि: कुंभ राशि में हैं।

 

बुध, शुक्र और राहु: मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

 

 

Aaj ka rashifal 6 March 2025:

 

मेष राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने शब्दों से सभी को प्रभावित करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में भी उन्नति होगी।

उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

 

वृषभ राशि:

आपका व्यक्तित्व आज बेहद आकर्षक रहेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे। हालांकि, स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।

उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

 

मिथुन राशि:

शुभ कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। कर्ज की स्थिति बन सकती है, इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा।

उपाय: सफेद वस्तु अपने पास रखें।

 

कर्क राशि:

यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है, और नए स्रोतों से भी धन लाभ होगा।

उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

 

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। पिता और उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में शुभ फल मिलेगा।

उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

 

कन्या राशि:

भाग्य आज आपके साथ है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, बाधाएं दूर होंगी। रोज़गार और व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान से सुख मिलेगा।

उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

 

तुला राशि:

थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हैं, इसलिए कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार भी ठीक-ठाक चलेगा।

उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

 

वृश्चिक राशि:

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधों की बात आगे बढ़ सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात का योग है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में शुभता बनी रहेगी।

उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

 

धनु राशि:

आज आपके शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

 

मकर राशि:

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में भी लाभ होगा।

उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

 

कुंभ राशि:

अगर आप घर, भूमि या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। घर में शुभ संस्कार होने के योग हैं। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में शुभता बनी रहेगी।

उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

 

मीन राशि:

व्यापार में मजबूती आएगी और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ के अच्छे योग हैं।

उपाय: शिवजी को प्रणाम करें और जलाभिषेक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *