CG News: राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल चोरी, आधी रात चोरों ने बोला धावा

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में अज्ञात चोरों ने रात के समय राशन दुकान का ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया। (कवर्धा राशन दुकान चोरी)

आधी रात को दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए दुकान का ताला तोड़ा और अंदर रखे 53 कट्टा चावल (करीब 26 क्विंटल) लेकर फरार हो गए।

 

रविवार सुबह जब सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। (कवर्धा 26 क्विंटल चावल चोरी)

75 हजार से ज्यादा का नुकसान

दुकान संचालक के मुताबिक चोरी हुए 53 कट्टा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे की कुल कीमत करीब 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की जानकारी तुरंत खाद्य विभाग और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *