CG Bachha Chori: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर पुलिस के हवाले किया

CG Bachha Chori

CG Bachha Chori: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बच्चा चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस जांच में पता चला कि युवक बच्चा चोर नहीं बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। (रायगढ़ बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा)

मामला जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत उरबा का है। (Tamnar Urba Gaon Bachha Chori) जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7:30 बजे गांव के दर्री पारा इलाके में एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों को उस पर बच्चा चोरी का शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए और बाद में पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। (रायगढ़ बच्चा चोरी की अफवाह)

पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की और मामले की जांच की तो पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका बच्चा चोरी से कोई संबंध नहीं है।(Raigarh Bachha Chori)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *