Bilaspur Video: पलक झपकते ही व्यापारी की कार से 8 लाख पार किए चोर, CCTV में कैद वारदात

Bilaspur Video

Bilaspur Video: बिलासपुर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े उठाईगिरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक व्यापारी की कार से अज्ञात युवक ने 8 लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। (बिलासपुर व्यापारी से 8 लाख चोरी)

जानकारी के मुताबिक ‘हरे कृष्णा ट्रेडर्स’ के संचालक अपनी कार में नकदी से भरा बैग रखकर छोटी पार्किंग के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक शातिर युवक ने मौका देखते ही कार में रखा बैग उठाया और कुछ ही सेकंड में वहां से फरार हो गया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात (Bilaspur Chori CCTV Video)

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक बड़ी सफाई से कार से बैग निकालते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक ने कुछ ही क्षणों में वारदात को अंजाम दिया और मौके से निकल गया। (बिलासपुर व्यापारी चोरी वीडियो)

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रजनेश सिंह और तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदेही युवक की तलाश शुरू कर दी है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *