Raipur Breaking: रायपुर में पुलिस कांस्टेबल ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बताया कौन जिम्मेदार

Raipur Breaking

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में एक पुलिस कांस्टेबल का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पदस्थ कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के सामने स्थित खाली प्लॉट में लोगों ने पेड़ पर गमछे के सहारे लटकी लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को नीचे उतारा और आसपास के क्षेत्र की जांच की। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मृतक ने आत्महत्या के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है।

 

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल पिछले 17 महीनों से पुलिस लाइन से गैरहाजिर चल रहा था और शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना राजेंद्र नगर पुलिस आगे की जांच में जुटी है और सुसाइड नोट की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *