CG News: लहसुन की बंपर पैदावार से सस्ता हुआ तड़का, किसानों को भारी नुकसान

CG Raipur News: कभी 400 रुपए किलो बिकने वाला लहसुन अब मंडियों में औने-पौने दाम पर बिक रहा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की प्रमुख फल-सब्जी मंडी तिफरा में इन दिनों लहसुन की बंपर आवक देखने को मिल रही है, जिससे इसकी कीमतों में भारी गिरावट आई है।

 

इस सोमवार को लहसुन 50 से 90 रुपए प्रति किलो के बीच बिका, जबकि थोक रेट 5,000 से 9,000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। व्यापारी और किसान इस गिरावट को देशभर में हुई अधिक उत्पादन की वजह बता रहे हैं।

 

बड़ी मात्रा में पहुंच रहा लहसुन, किसान हुए परेशान

 

बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मुंगेली के कुछ किसान लहसुन की खेती करते हैं, लेकिन मंडियों में ज्यादातर लहसुन मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आ रहा है। आवक इतनी ज्यादा है कि स्थानीय किसानों को उत्पादन लागत से भी कम कीमत मिल रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

थोक सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष का कहना है कि पिछले साल लहसुन की कीमतें अगस्त-सितंबर में 400 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थीं। इस उम्मीद में कि इस साल भी दाम ऊंचे रहेंगे, किसानों ने बड़े पैमाने पर लहसुन की बुवाई की। लेकिन बंपर उत्पादन और सीमित मांग के कारण अब बाजार में अति-आवक की स्थिति बन गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *