CG Winter Vacation 2025: छत्तीसगढ़ में शीतकालीन छुट्टियां घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

CG Winter Vacation 2025: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शीतकालीन छुट्टियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक रहेगा। इस अवधि में विद्यार्थियों को कुल 06 दिन की छुट्टी मिलेगी।

इसके अलावा, विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि भी जारी की है। नए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, गर्मियों की छुट्टी 01 मई से 15 जून 2026 तक रहेगी। इस दौरान विद्यालय पूर्णतः बंद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *