मंगलवार 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में अब तक 28 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है, मृतकों में गुजरात, महाराष्ट्र , ओड़िसा , कर्नाटक , उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के लोग शामिल है, जिनमे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक दोपहर के वक्त घूम रहे थे इस दौरान कुछ आतंकियों ने पर्यटकों से नाम पूछा और एक- एक करके गोलियों से भुन दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी. वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे. वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला.रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के साथ वहां पर प्रशासन के लोग मौजूद हैं। पोस्टमॉर्टम के साथ बाकी औपचारिकताएं पूरी हो गई है. कुछ समय बाद फ्लाइट के जरिए पीड़ित परिवार और मृतक के शव को दिल्ली लाया जाएगा. वहां से रायपुर लाया जाएगा.
