CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. राजनांदगांव में पारा 44 डिग्री के पार पहुँच गया, जबकि रायपुर में आज का तापमान 42 डिग्री रहा.मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर-बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में अगले 48 घंटे में दिन का तापमान 41 डिग्री से भी ज्यादा रहने वाला है. हालांकि, दोपहर में तेज धूप के बाद शाम को प्रदेश के कुछ हिस्सों में अंधड़ और हल्की बारिश के भी आसार हैं.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज बड़ी संख्या में भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे इस बीच झुलसाने वाली गर्मी पड़ी.मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के 15 जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, सुकमा, कांकेर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
