छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिता के डांट लगाने से नाराज होकर नाबालिग बेटी ने ब्लेड से अपना गला काट लिया.जानकारी के अनुसार निवासी नेहा बरगाह (16) कक्षा 10वीं की छात्रा थी. रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे बाहर से घूमकर घर लौटी. तेज गर्मी के चलते पिता ने बेटी को धूप में घुमने को लेकर फटकार लगाई , जिसके बाद नेहा बिना कुछ कहे कमरे के अन्दर चली गई.कुछ देर बाद जब नेहा की छोटी बहन जब कमरे के अन्दर गई तो देखा नेहा के गले से बहुत खून बह रहा था और वह बहुत तड़प रही थी.
छोटी बहन के शोर मचाने पर परिजन आए और तुरंत आनन फानन में नेहा को अस्पताल लेकर गये,जहाँ रात रात 1.30 बजे इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, ब्लेड से गहराई तक गला कट गया था. वो बोल भी नहीं पा रही थी. अधिक खून बहने से उसकी जान चली गई. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
