छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के मामलों के खिलाफ आज बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले जिसमे पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे.घेराव से पहले रायपुर नगर निगम के सामने एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ नेताओं ने पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में बढ़ते अपराध के आंकड़ों के साथ महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार, लूट और हत्या सहित कई मुद्दों पर साय सरकार के खिलाफ हमला बोला.
CM हाउस की ओर जाने के दौरान ग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की. सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद कार्यकर्ताओं ने दो बैरिकेड तोड़कर ओसियम चौक तक पहुंचने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ “निर्मम व्यवहार” किया और महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया. 42 डिग्री तापमान में कई कार्यकर्ता बेहोश हो गए.
