बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने शादी के 3 दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है.। जिसमें वो अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और परिवार वालों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है. वहीं, सगाई के बाद युवती ने अपने भाई को शादी नहीं करने की बात कही थी.
डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि, अमाली गांव की रहने वाली लक्ष्मी भैना (23) की शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दुआस भैना के साथ हुई थी. शादी के बाद दूसरे दिन सुबह विदाई हुई. इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी. उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए.बताया जा रहा है कि, रातभर लक्ष्मी अपने मायके में थी. 17 अप्रैल की सुबह वो सोकर उठी, तब सब कुछ ठीक था. वो घर के पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट की तरफ गई थी. काफी देर तक वो घर नहीं आई, तब परिजन उसे देखने गए, जहां अंदर में युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली.
युवती को फंदे से उतारकर परिजन फ़ौरन अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.
