Kawardha News: टमाटर चोरी करने खेत में घुसे पिता-पुत्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत

Kawardha News

Kawardha News: कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में लगे हाईटेंशन तार (High Tension Wire Death Kawardha) की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

करंट लगने से पिता पुत्र की मौत (Father Son Death death electric shock Kohdia Village)

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जहुरु निषाद (Jahuru Nishad) और उसका बेटा श्रवण निषाद (Shravan Nishad Death High Tension Wire) देर रात खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे। इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल द्वारा फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए गए हाईटेंशन करंट युक्त तार की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

टमाटर चोरी करने गए पिता-पुत्र की करंट से मौत

सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *