Rajim to Raipur train: राजिम-रायपुर रेलवे सेवा का शुभारंभ, CM साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Rajim to Raipur train

Rajim to Raipur train: लंबे इंतज़ार के बाद आज से राजिम-रायपुर रेलवे सेवा का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोपहर 12 बजे राजिम रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राजिम रायपुर ट्रेन

8 साल बाद गूंजी ट्रेन की सीटी (Rajim Raipur MEMU passenger train)

करीब 8 साल बाद राजिम रेलवे स्टेशन से ट्रेन सेवा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम से रवाना होकर यह मेमू ट्रेन अभनपुर, नया रायपुर (Rajim-Abhanpur-Raipur train) होते हुए रायपुर तक जाएगी। इसके शुरू होने से अब स्थानीय नागरिकों की आवाजाही और भी सुविधाजनक हो जाएगी।

Rajim to Raipur train

नई समय सारणी जारी (Rajim railway station)

रेलवे विभाग ने इस नई सेवा के लिए समय सारणी भी घोषित कर दी है, जिसे स्टेशन और ऑनलाइन पोर्टल्स पर देखा जा सकता है। शुभारंभ अवसर पर अभनपुर और राजिम क्षेत्र के हजारों नागरिक स्टेशन पर मौजूद रहे।

उद्घाटन अवसर पर मौजूद रहे जनप्रतिनिधि

इस ऐतिहासिक मौके पर मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रूप कुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Rajim railway station

 

Raipur to Rajim Train: रायपुर से राजिम तक सफर आसान, 18 सितंबर से दौड़ेगी नई MEMU पैसेंजर ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *