Raipur to Rajim Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के तहत नई 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर MEMU पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत 18 सितंबर 2025 से की जा रही है। इस नई ट्रेन सेवा से रायपुर से राजिम तक यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।

रायपुर से राजिम ट्रेन (Raipur Rajim MEMU passenger train)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में रायपुर और अभनपुर के बीच चल रही 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर MEMU पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब राजिम (Rajim railway station) तक बढ़ा दिया है।

कब और कहां से शुरू होगी नई सेवा? (Raipur-Abhanpur-Rajim train)
06767 राजिम-रायपुर MEMU पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 18 सितंबर 2025 से राजिम रेलवे स्टेशन से होगा। इसके बाद 19 सितंबर 2025 से ट्रेन नियमित समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर के रूप में प्रतिदिन दोनों छोर से संचालित की जाएगी।


