Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक हंसता-खेलता परिवार अचानक मातम में बदल गया। जहां भजिया खाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति अपने घर में बच्चों के साथ भजिया खा रहा था, इसी दौरान उसे खांसी आई और भजिया का एक टुकड़ा उसकी सांस नली में फंस गया। पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम संतोष दुग्गा (35 वर्ष) है, जो ग्राम दुर्गूकोंदल निवासी था। (Durgukondal Youth Death by eating Bhajiya)

भजिया खाने से युवक की मौत (Kanker Bhajiya Khane Se Yuvak Ki Maut)
यह घटना 15 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की है। संतोष दुग्गा (Santosh Dugga Death) अपने बच्चों संग घर पर बैठकर गर्मा-गरम भजिया खा रहा था। अचानक खांसी आने पर भजिया का एक टुकड़ा उसकी सांस नली में अटक गया। परिवार ने तत्काल पानी पिलाया, लेकिन उसकी तबीयत और बिगड़ गई।
गंभीर स्थिति में परिजन उसे पहले दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से डॉक्टरों ने तत्काल जिला अस्पताल कांकेर (Kanker district hospital) रेफर किया। कांकेर जिला अस्पताल में इलाज शुरू होते ही संतोष की मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी मौत सांस नली में भजिया फंसने से हुई, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाई।

गांव में पसरा मातम
घटना के बाद संतोष के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। संतोष की अचानक हुई मौत से गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

