CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का अलर्ट; कोरबा में तेज बारिश, 40-50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की आशंका

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। कोरबा जिले में शनिवार को तेज बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला, जिससे कई इलाके प्रभावित हुए। दोपहर में अचानक मौसम बदलने से कुसमुंडा, दीपका, दर्री और बालको के इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

विभाग ने 4 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों व पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है।

CG Weather Update: 4-Day Storm Alert for Chhattisgarh; Warning

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मध्य क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ है। आने वाले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ओरछा में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 4 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट, ओले-बिजली गिरने की चेतावनी; 40-50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *