Bilaspur Video: पुलिस लिखी स्कॉर्पियो में घूम रहे थे बाउंसर, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने किया ऐसा काम….

Bilaspur Video

Bilaspur Video: बिलासपुर में ‘पुलिस’ लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में गाड़ी के अंदर पुलिसकर्मियों की जगह बाउंसर बैठे नजर आए, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। (बिलासपुर पुलिस लिखी स्कॉर्पियो में घूम रहे थे बाउंसर)

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि काले रंग की स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट के ऊपर बड़े अक्षरों में पुलिस लिखा हुआ है, जबकि गाड़ी में कोई वर्दीधारी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इस तरह पुलिस की पहचान का दुरुपयोग कानूनन अपराध माना जाता है। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। (बिलासपुर बाउंसर वीडियो वायरल)

 

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि जब्त की गई स्कॉर्पियो कोई आधिकारिक पुलिस वाहन नहीं थी, बल्कि निजी तौर पर इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है और आरोपियों पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी वाहन पर ‘पुलिस’, ‘प्रशासन’ या किसी भी शासकीय पद का बोर्ड या स्टिकर नहीं लगा सकता। साथ ही शहर में अन्य वाहनों की भी जांच तेज कर दी गई है। (Bilaspur bouncer video viral)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *