Prayas school admission 2026: रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। (प्रयास स्कूल एडमिशन)
इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और निःशुल्क आवासीय सुविधा दी जाती है।

इतने तारीख तक भरे फॉर्म (CG Prayas school admission)
इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 तक रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। वहीं प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 मई से 9 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। (प्रयास आवासीय विद्यालय आवेदन)

अभ्यर्थी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर प्राप्त कर सकते हैं या अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
