CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंप चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला ग्राम पंचायत आमगांव का बताया जा रहा है।![]()
पंप चोरी कर 1000 में बेचते थे
जानकारी के अनुसार, गांव में लगातार पंप चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कोट के रहने वाले दो युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों आरोपी पंप चोरी करने के बाद उन्हें करीब 1000 रुपये में बेच देते थे।
जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस
आरोपियों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें जूतों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी किए जाने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानून हाथ में लेने की इस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

