CG WEATHER ALERT:छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर में  तेज आंधी से टिन शेड गिरा

  CG WEATHER ALERT: छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम बदल गया है. दिन भर की उमस भरी गर्मी के बाद अचानक तेज अंधड़- गरज के साथ कई इलाकों में बारिश हुई. दोपहर के बाद शाम 4:30 बजे हे बदल छा गये और राजधानी में अँधेरा हो गया जैसे अधियारी रात हो आंधी तूफ़ान के कारण कई इलाकों में पेड़ और राजधानी रायपुर में टिन के शेड गिर गये. धूल भरी आंधी से रास्ते में आने -जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. सड़क में रखे बैरकेडिंग भी गिर गये व जर्जर दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गये.राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर में टिन का  शेड अचानक गिर गया, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने सिग्नल में वाहन चालकों को धूप से बचाने के लिए यह शेड लगवाया था .शेड की चपेट में आकर तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. हालाँकि कोई भी दोपहिया वाहन शेड की चपेट में नहीं आया , नहीं तो  बड़ा हादसा हो सकता था. जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने पहले से ही अंधड़- गरज की सम्भावना जताई थी. मौसम बदलने से तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिर गया है.मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो में छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.अगले 4 दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *