Manendragarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत

Manendragarh Accident

Manendragarh Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मनेंद्रगढ़ जिले से सामने आया है, जहां मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अवधेश गुरुवचन (28 वर्ष) एवं मोनू उर्फ अखिलेश गुरुवचन, दोनों निवासी रामानुजनगर, तथा श्याम सिंह गोंड (45 वर्ष) निवासी ग्राम घाघरा के रूप में हुई है।

जंगल के पास मिले शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम घाघरा से एक ही मोटरसाइकिल पर किसी काम से निकले थे। देर तक काम पर नहीं पहुंचने और मोबाइल से संपर्क नहीं हो पाने पर परिजनों को चिंता हुई।
खोजबीन के दौरान धनहर के पास तिलोखन जंगल क्षेत्र में सड़क किनारे तीनों के शव पड़े होने की सूचना मिली।

अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनीष धुर्वे के नेतृत्व में पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित मार्गों पर पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *