रायपुर में कुछ पुलिसवालों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी.जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल बुधवार को युवक की सालगिरह थी.कुछ रिश्तेदार घर पे खाने पर आये हुए थे.रात साढ़े 11 बजे के करीब खाने के बाद पीड़ित युवक तरुणअपने रिश्तेदारों और दोस्तों संग बहार बैठा हुआ था.तभी टिकरापारा थाना से तीन-चार पुलिस वाले आए. इनमें से एक पुलिस वाले ने नाम पूछा. वह नाम बता ही रहा था तभी दूसरे ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया.
मारपीट के दौरान युवक का हाथ टूट गया.साथ ही उसके मामा के हाथ और दोस्तों के पैर और पसलियों में चोंटे आई हैं. परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान पुलिस वाले नशे में थे. उन्होंने अश्लील गालियां भी दी. फिलहाल पीड़ित परिवार इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ IG और SSP से शिकायत करने की तैयारी कर रहे है.
पुलिसवालों ने युवक को बेरहमी से पीटा, नशे की हालत में जबरन पीटने का आरोप
