जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी.उनके परिवार को सरकार ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. राज्य सरकार ने दिनेश मिरानिया के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.इससे पहले जम्मू-कश्मीर सरकार आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी.
बता दें कि दिनेश मिरानिया अपने परिवार के साथ पहलगाम घूमने गये थे. इस दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमे 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी.
