CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा, अगले 5 दिनों में 3 डिग्री तक चढ़ने की संभावना

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। हालांकि सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव जारी रह सकता है।

CG Weather Update

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस अवधि में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30°C और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 10.4°C दर्ज किया गया। प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा की गतिविधि देखने को नहीं मिली।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज यानी 21 नवंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में मौसम सामान्य बना रहेगा।

CG Weather Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *