Korba Woman Viral Video: कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर एक महिला द्वारा सरेआम कपड़े उतारकर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं, लेकिन अब पूरा मामला साफ हो गया है। महिला ने खुद बताया कि उसका सोने-चांदी से भरा बैग ऑटो में छूट गया था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, महिला एक ऑटो में यात्रा कर रही थी। ऑटो से उतरने के बाद उसे पता चला कि उसका बैग ऑटो में रह गया है। बैग में सोने के लॉकेट और चांदी के आभूषण थे। सामान खोने की चिंता से महिला घबराहट में मुख्य मार्ग पर ही अपने कपड़े उतारकर चलने लगी, जिसका वीडियो राहगीरों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वहीं दूसरी ओर, ऑटो चालक को जब बैग मिलने की जानकारी हुई तो उसने बैग की जांच की और उसमें रखे कीमती जेवरात देखकर तुरंत जिला ऑटो संघ, टीपी नगर कार्यालय में जमा कर दिया। बाद में संघ और पुलिस की मदद से बैग महिला को सुरक्षित वापस लौटा दिया गया।
पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि महिला का ऑटो चालक से विवाद हुआ होगा, लेकिन महिला ने स्वयं साफ किया कि घटना का कारण बैग खोने की घबराहट थी, न कि कोई विवाद।
देखिए वीडियो –
